
आज से शुरू हो रहे हैं मां शक्ति के नौ दिनों के पावन पर्व ‘नवरात्रि‘। नवरात्रों में घट स्थापना का मुहूर्त प्रातः 6:09 से प्रातः 8:06 तक रहेगा। यह समय आपके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और ढेर सारी खुशियां लेकर आए, यही हमारी कामना है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है।
क्या करें आज?
आज के दिन की शुरुआत मां दुर्गा का ध्यान करके करें। अपने मन को शांत रखें और बेवजह के तनाव से बचें। आज किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
वृष
आज आपका गुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखने की जरूरत रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी कामकाज के लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
मिथुन
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेगी।
कर्क
मौज मस्ती की यात्राएं आपको खुश मिजाज रखेंगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्य में बढ़ चढ़कर के भाग लेंगे। आज आप किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन हर लिहाज से आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
सिंह
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचे। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
कन्या
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठें। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बन रहेगी। शत्रु पक्ष भी रहेगा, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
तुला
आज आपको निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। जल्दबाजी में आज कोई फैसला ना लें। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
वृश्चिक
आज आप में नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है। काम का बोझ रहेगा। आज किसी काम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में इजाफा होगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
धनु
आज आप किसी भावनात्मक तरीके से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज आप किसी को पैसा उधार न दें। आज कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना रहेगी।
मकर
आज आपका व्यक्तित्व किसी इत्र की तरह महकेगा। अकस्मात धन लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेल-जोल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा मनमुटाव रह सकता है। शाम के समय आप किसी मंदिर मस्जिद एवं गुरुद्वारे में जा सकते हैं।
कुंभ
अचानक कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती है, जिससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। किसी के बहकावे में न आएं। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
मीन
आज पेट संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। शरीर में आज नसों का विकार उत्पन्न हो सकता है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। आज आपको जबरदस्ती दबाने की कोशिश की जा सकती है।




