HomeRashifalआज का राशिफल: मेष से मीन राशि वाले जातक जानें अपना किस्मत...

आज का राशिफल: मेष से मीन राशि वाले जातक जानें अपना किस्मत कनेक्शन, गुड लक

• आज का शुभ मुहूर्त: 07:48am-09:13am • राहु काल: 09:14am-10:40am • अभिजीत मुहूर्त: 11:44am:12:30pm • दिशा शूल: पूर्व

• आज का शुभ मुहूर्त: 07:48am-09:13am
• राहु काल: 09:14am-10:40am
• अभिजीत मुहूर्त: 11:44am:12:30pm
• दिशा शूल: पूर्व

मेष (Aries)
आज आप किसी से जरूरत से ज्यादा वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। आप पर व्यर्थ के इल्जाम लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

वृष (Taurus)
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला

मिथुन (Gemini)
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 28 फरवरी 2026: किस राशि के लिए दिन आज शुभ, क्या है शुभ मुहूर्त, जानें पंचांग

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी

कर्क (Cancer)
मानसिक परेशानियों के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा

सिंह (Leo)
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गोल्डन

कन्या (Virgo)
आज आप बड़ी आसानी से पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। आज आप कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। यात्राएं सफलतादायक सिद्ध होंगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा।

ये भी पढ़ें:  श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगी अब ये सुविधाएं

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून

तुला (Libra)
आज शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

वृश्चिक (Scorpio)
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी

धनु (Sagittarius)
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज किसे मिलेगा रुका हुआ धन! खास उपायों के साथ मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा

मकर (Capricorn)
आज आप किसी बदनामी वाले कांड में फंस सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घर पर क्लेश उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ में झगड़ा न करें। आज आपके स्वभाव में जिद्दीपन और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: आसमानी नीला

कुंभ (Aquarius)
आज आपमें नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है। काम का बोझ रहेगा। आज किसी काम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में इजाफा होगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद

मीन (Pisces)
आज आप अपनी मर्जी से कार्य कर सकते हैं। शाम के समय आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक शांति के लिए आज आप किसी मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारे की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय से धन आगमन की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद

  • ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
    संपर्क नंबर : 94187 45356
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More