HomeHimachalनेशनल टी-10 टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप खेलेंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी, महिला-पुरुष टीमों...

नेशनल टी-10 टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप खेलेंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी, महिला-पुरुष टीमों का चयन

हिमाचल प्रदेश टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष यदुराज चौहान और सिरमौर जिले के अध्यक्ष देवराज पुंडीर ने बताया कि ट्रायल के बाद इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

नाहन : गुजरात के गांधीनगर में होने वाली तीसरी सीनियर राष्ट्रीय टी-10 टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीमों का चयन कर लिया गया है।

इन दोनों टीमों में 15-15 खिलाड़ी शामिल हैं, जो 9 से 13 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिमाचल प्रदेश टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष यदुराज चौहान और सिरमौर जिले के अध्यक्ष देवराज पुंडीर ने बताया कि ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

पुरुष टीम में विशाल वर्मा, शुभम वर्मा, साहिल वर्मा, अजय चंदेल, कनिष्क चौहान और रोशन चौहान जिला शिमला, सुरेश शर्मा, रोहित शर्मा और अनुज गौतम जिला सिरमौर, परंगत ठाकुर, विक्रांत, अनुज कुमार, विनय कुमार और विक्रांत शर्मा जिला चंबा शामिल हैं। इस टीम के साथ कोच रविकांत और मैनेजर सुरेश शर्मा भी जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा पर फिल्म बनाइए और जीतिए 25 हजार की इनामी राशि, परिवहन विभाग लेकर आया बड़ा मौका

महिला खिलाड़ियों में अदिति ठाकुर, विजय लक्ष्मी, नेहा ठाकुर, नीता, वर्षा सिंह, मोनिका, पूनम मेहता, मनीषा व बबीता ठाकुर जिला शिमला से चुनी गई हैं।

भव्या शर्मा सोलन, आस्था मुथयान किन्नौर, रुहिनाज ज़रगर चंबा, ज्योतिका सिरमौर, पलिया स्वाति व रचना ठाकुर जिला कुल्लू से चयन हुआ है। महिला खिलाड़ियों के साथ कोच अशोक संगरौली और मैनेजर भावना साथ होंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More