HomeHimachalसिरमौर के इस गांव के डॉ. रितेश वर्मा ने दुनिया भर में...

सिरमौर के इस गांव के डॉ. रितेश वर्मा ने दुनिया भर में रोशन किया हिमाचल का नाम

प्रतिष्ठित एल्सेवियर और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा 2025 में जारी की गई दुनिया भर के वैज्ञानिकों की लिस्ट में डॉ. वर्मा का नाम लगातार दूसरे साल शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है।

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के छोटे से गांव टाली भुज्जल ने एक बार फिर गर्व महसूस किया है। इसी गांव के होनहार वैज्ञानिक डॉ. रितेश वर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा दोबारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनवाया।

प्रतिष्ठित एल्सेवियर और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा 2025 में जारी की गई दुनिया भर के वैज्ञानिकों की लिस्ट में डॉ. वर्मा का नाम लगातार दूसरे साल शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है।

वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. वर्मा ने यह उपलब्धि अपनी वर्षों के कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद हासिल की है।

ये भी पढ़ें:  क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये देगी हिमाचल सरकार, CM सुक्खू ने की घोषणा

सम्मान की ये खबर जैसे ही गांव पहुंची, उनके माता-पिता शकुंतला वर्मा और निकाराम वर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरे राजगढ़ क्षेत्र में जश्न का माहौल है। राजगढ़ के कई बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।

लोगों का कहना है कि डॉ. वर्मा ने सिरमौर और पूरे हिमाचल का नाम विश्व मंच पर ऊंचा किया है। प्रिंसिपल भूप सिंह वर्मा, दुर्गा सिंह वर्मा, रविंद्र शर्मा, निहाल रापटा, सुखराम शर्मा, संदीप शर्मा और ओम प्रकाश चौहान सहित कई गणमान्य लोगों ने डॉ. वर्मा को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं को विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करेगी। डॉ. वर्मा ने यह साबित किया कि अगर लगन और मेहनत से काम किया जाए तो दुनिया भर में पहचान बनाना कोई मुश्किल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 4,852 पदों पर होगी भर्ती, जल रक्षकों को बड़ी राहत, आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने पर फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More