आज का राशिफल: आपके लिए क्या है शुभ और अशुभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज यात्रा और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको अपनी भावनाओं और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के विवादों से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

0

आज यात्रा और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको अपनी भावनाओं और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के विवादों से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

मेष:
आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप किसी बदनामी वाले कांड में फंस सकते हैं। आज आपको अपने संतान की शिक्षा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो तनावपूर्ण रह सकती है।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद

वृष:
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज किसी के पचड़े में व्यर्थ में ना फंसें। शरीर में नसों से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकता है। किसी नए कारोबार को आप शुरू कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिए हद से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी

मिथुन:
आज किसी की वजह से आपका मूढ़ खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि विशेष : नमक की बोरी में पधारीं, त्रिलोकपुर में विराजीं, तीन देवियों से मिलकर बना सिद्ध पीठ

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गोल्डन

कर्क:
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपकी कोई मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र विस्तृत होगा। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का काला

सिंह:
नशों की लत से दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद

कन्या:
आज आप किसी बदनामी का सामना कर सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। घर पर क्लेश उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ में झगड़ा ना करें। आज आपका स्वभाव में जिद्दीपन और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी नीला

तुला:
आज आप किसी पुराने मुसीबत से बाहर निकल पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप काफी खुश मिजाज के रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज दूरदराज की यात्रा भी कर सकते हैं।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर

वृश्चिक:
पेट संबंधित रोग आपको परेशानी में डाल सकते हैं। आज किसी के बहकावे में ना आएं। कर्जदार पैसे की मांग कर सकते हैं। लापरवाही के कारण आज अपना नुकसान करवा सकते हैं। यात्रा सोच समझकर करें। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी

धनु:
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। कामकाज को लेकर के भाग दौड़ कर सकते हैं। शाम के समय धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां के चलते आप मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज किसी की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: वाइन

मकर:
घर पर किसी शुभ कृत्य के चलते आप अपने आप को काफी शांत महसूस करेंगे। बिगड़े हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। मां-बाप के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय भी ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी बहुत कटुता उत्पन्न हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में 5 माह बाद वैशाख संक्रांति पर खुलेंगे शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट, एक मई से हटेगी यात्रा पर प्रशासनिक रोक

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

कुंभ:
आज आपको कोई भावनात्मक तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। किसी के बहकावे में आकर आज कोई निवेश न करें। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए हाथ से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद

मीन:
आज आप सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। आज आप अपने आप को शांत रखने के लिए किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कोई पुरानी परेशानी आज हल हो सकती है। चोट लगने का खतरा बना रहेगा।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मैजेंटा