HomeRashifalराशिफल 15 अप्रैल 2026: किस्मत कनेक्शन के साथ जानिए आज का पंचांग...

राशिफल 15 अप्रैल 2026: किस्मत कनेक्शन के साथ जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 15 अप्रैल 2026 तिथि: त्रयोदशी नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: ब्रह्म वार: बुधवार

आज का पंचांग | 15 अप्रैल 2026
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: ब्रह्म
वार: बुधवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:31am-09:08am
10:44am-12:21pm
राहुकाल: 12:21pm-01:57pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:55am-12:46pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी। आज आपकी आंखों में प्रॉब्लम हो सकती है। आज आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल बढ़ाएगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते हैं तो नीले रंग का प्रयोग करें।

वृष राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूल की यात्रा हो सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

मिथुन राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: आज चांदी को धारण करें।

ये भी पढ़ें:  श्री दुद्धेश्वर महादेव : पांडवों ने की थी शिव आराधना; हर सोमवार लगता है भक्तों का मेला

कर्क राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

सिंह राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

कन्या राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला
उपाय: कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

तुला राशि
स्वभाव क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती है। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 5 मई 2026: आज इन राशियों के लिए खास संकेत, जानें अपनी राशि का सटीक राशिफल

वृश्चिक राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो, लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं। कर्म-कांड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनके लिए बन रहे धन लाभ के योग, व्यापार में मुनाफा! जानें कैसा रहेगा 9 दिसंबर का दिन

मकर राशि
स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आपमें पैसा कमाने की तीव्र इच्छा होगी। आज आप किसी को मूर्ख बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

कुंभ राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु संतों की सेवा करें।

मीन राशि
आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था, उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। आपके घर वाले आज आपसे अपनी परेशानियां शेयर करेंगे। खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More