HomeEducationनाहन कॉलेज में सप्ताह भर चले 'टेक्नोत्सव' का शानदार समापन, इन प्रतिभागियों...

नाहन कॉलेज में सप्ताह भर चले ‘टेक्नोत्सव’ का शानदार समापन, इन प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

इसकी शुरुआत 27 सितंबर को सोशल मीडिया/नेटवर्किंग विषय पर आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें सिफहा ने प्रथम, फरहान व निहारिका ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नाहन : पी.जी. कॉलेज नाहन के बी.सी.ए और पी.जी.डी.सी.ए विभाग की ओर से आयोजित “टेक्नोत्सव” सप्ताह का शनिवार को शानदार और उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया।

ये उत्सव 27 सितंबर से शुरू हुआ था। सप्ताह भर चले आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था।

इसकी शुरुआत 27 सितंबर को सोशल मीडिया/नेटवर्किंग विषय पर आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें सिफहा ने प्रथम, फरहान व निहारिका ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

29 सितंबर को सोशल मीडिया के प्रभाव विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, नंदनी ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इसके अलावा 30 सितंबर को आयोजित सूचना प्रौद्योगिकी पर क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को परखा।

ये भी पढ़ें:  पथराला खाले पर बनेगा नया ब्रिज, 3.50 करोड़ मंजूर: अजय सोलंकी

शनिवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ तकनीक पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साइबर फ्रॉड जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने दर्शकों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. रविकांत शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने ‘टेक्नोत्सव’ को सराहनीय आयोजन बताया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा, संवाद क्षमता और सृजनात्मकता को निखारते हैं।

ये भी पढ़ें:  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कालाअंब में दबिश, 2 दवा औद्योगिक इकाइयां सील!

इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. भारती, डॉ. जगपाल, प्रो. रीना चौहान, डॉ. जयचंद, डॉ. यशपाल और डॉ. पंकज चांडक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More