HomeHimachalSirmaurनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी सिरमौर की ये बेटी,...

नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी सिरमौर की ये बेटी, राजस्थान में दिखाएगी दम

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मनीषा ने सिरमौर टीम की कप्तानी संभाली थी। उनके बेहतरीन नेतृत्व और शानदार खेल के दम पर सिरमौर की टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें हिमाचल की टीम में जगह दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास स्थित शहीद कमलकांत मेमोरियल विद्यालय की छात्रा मनीषा का चयन 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स (SGFI) अंडर-14 गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मनीषा अब राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हाल ही में ऊना में संपन्न हुई राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मनीषा ने सिरमौर टीम की कप्तानी संभाली थी। उनके बेहतरीन नेतृत्व और शानदार खेल के दम पर सिरमौर की टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें हिमाचल की टीम में जगह दी है। मनीषा के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के पांवटा साहिब में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

मनीषा की तैयारी को धार देने के लिए उन्हें 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक बिलासपुर के मोरसिंगी में आयोजित होने वाले नेशनल कोचिंग कैंप में खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके बाद 5 से 10 जनवरी तक चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में नेशनल गेम्स आयोजित होंगे, जहां वह प्रदेश की ओर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी।

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि मनीषा अत्यंत शांत स्वभाव की और मेहनती खिलाड़ी है। मनीषा की इस उपलब्धि पर माता सर्वजीत कौर और पिता दीप कुमार ने खुशी व्यक्त की और इसे अपनी बेटी के कड़े संघर्ष का फल बताया।

उधर, प्रिंसिपल रघुबीर तोमर, चतर चौहान, शशि गुप्ता, उर्मिला शर्मा, किरण कपूर, ज्योति, ओमप्रकाश, राकेश, बलदेव, किरण चौहान और लता के साथ साथ कोटड़ी व्यास ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार, मान सिंह, मुलख राज, राज कुमार, इसराना बेगम, सुमन और पवन कुमार आदि ने मनीषा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अभिषेक राणा सहित 3 लोगों पर केस दर्ज, लगे ये आरोप, राणा बोले- ये सिर्फ परिवार को बदनाम करने की कोशिश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More