HomeEducationपबियाना स्कूल के 'भूकंप रोधी' मॉडल ने प्रदेश में पाया शीर्ष मुकाम,...

पबियाना स्कूल के ‘भूकंप रोधी’ मॉडल ने प्रदेश में पाया शीर्ष मुकाम, DC सिरमौर ने फोन पर दी बधाई

मुख्य अतिथि ने हर मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों की रचनात्मकता, परिश्रम और नवाचार की भावना की सराहना की। पबियाना स्कूल के इस रचनात्मक व नवाचार मॉडल को प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। आगामी 14 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन छात्राओं को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।

राजगढ़ : जिला शिमला के शोघी स्थित विज्ञान संग्रहालय में प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘समर्थ -2025’ कार्यक्रम के राज्य स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में राजगढ़ शिक्षा खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पबियाना की छात्राओं सिमरन ठाकुर और परिधि ठाकुर ने प्रदेश भर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

इन छात्राओं के “भूकंप रोधी” मॉडल ने निर्णायक मंडल और मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित किया। यह प्रतियोगिता सुरक्षित निर्माण की तकनीकों पर केंद्रित थी, जिसमें प्रदेश के हर जिले से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली छात्रों, कॉलेजों, आईटीआई और बहुतकनीकी संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि ने हर मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों की रचनात्मकता, परिश्रम और नवाचार की भावना की सराहना की। पबियाना स्कूल के इस रचनात्मक व नवाचार मॉडल को प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। आगामी 14 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन छात्राओं को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती से जुड़े और बदली तकदीर, अजय कुमार और कमला समूह बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

यह उपलब्धि न केवल पबियाना स्कूल, बल्कि शिक्षा खंड राजगढ़ व जिला सिरमौर के लिए भी गौरव का पल है। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं और उनके साथ गए शिक्षक दिनेश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। उधर, डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्वयं फोन कर शिक्षक और छात्राओं को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि से जिला सिरमौर का मान बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:  2 ओवरलोड ट्रकों पर ठोका 1.69 लाख का जुर्माना, एक निजी बस भी जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More