HomeCrimeसिरमौर में किराये के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार,...

सिरमौर में किराये के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार, भाई-बहन गिरफ्तार

सूचना के बाद माजरा पुलिस की एक विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस टीम ने बताए गए किराये के मकान पर दबिश दी। पुलिस को कमरे के अंदर दोनों आरोपी मौजूद मिले। तलाशी के दौरान टीम ने उनके कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद की।

पांवटा साहिब : पुलिस थाना माजरा की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भाई और बहन को गिरफ्तार किया है। ये दोनों किराये के मकान में स्मैक बेचने का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस थाना माजरा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। बताया गया कि फुरकना पत्नी अदरीस निवासी भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला अपने भाई आसिफ पुत्र समीम निवासी खिजराबाद (हरियाणा) के साथ मिलकर काशीपुर क्षेत्र में एक किराये के मकान में मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा चला रही है।

ये भी पढ़ें:  कुत्ते के मुंह में कैसे पहुंचा इंसान का कटा अंग, अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

इस सूचना के बाद माजरा पुलिस की एक विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस टीम ने बताए गए किराये के मकान पर दबिश दी। पुलिस को कमरे के अंदर दोनों आरोपी मौजूद मिले। तलाशी के दौरान टीम ने उनके कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद की।

डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (ND&PS Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगामी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  गुरूपर्व पर 'अखंड पाठ साहिब' से आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ गुरू नानक मिशन विद्यालय का परिसर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More