HomeRashifalआज का राशिफल: इन 6 राशियों के लिए धन-लाभ के योग, जानें...

आज का राशिफल: इन 6 राशियों के लिए धन-लाभ के योग, जानें क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन

आज कई राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे उन्हें आकस्मिक धन लाभ और व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। कुछ राशि वालों को सेहत और जमीनी विवादों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।

• आज का शुभ मुहूर्त: 06:23am-07:78am
09:14am-10:40am
• राहु काल: 07:48am-09:14am
• अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:29pm
• दिशा शूल-पूर्व

आज कई राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे उन्हें आकस्मिक धन लाभ और व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। कुछ राशि वालों को सेहत और जमीनी विवादों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मेष राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आंखों से संबंधित कुछ रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं और किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी

वृष राशि
आज समय का सदुपयोग करना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीमी सफेद

मिथुन राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आज आप कई नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे मन शांत रहेगा।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: स्लेटी

कर्क राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधित छोटे-मोटे विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

सिंह राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से पर नियंत्रण खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की आशंका रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है और व्यर्थ में किसी से झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है, क्योंकि स्थितियां आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: 7 राशि के जातकों के लिए आज ये चीजें दान करना होगा फलदायी, बदलेगा भाग्य

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला

तुला राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं, जिसमें कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। साथ ही आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा

धनु राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी, खासकर आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे भी धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज, पड्डल में पैगोड़ा शैली के आकर्षक टेंटों में विराजेंगे देवता

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा

मकर राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। कुल मिलाकर आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

कुंभ राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के मामले में हस्तक्षेप न करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गाजरी

मीन राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेल-जोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का काला

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज

संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More