
आज का शुभ मुहूर्त: 06:24am-09:15am
10:40am-12:06pm
राहु काल: 12:06pm-01:31pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:29pm
दिशाशूल: उत्तर
मेष राशि
यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक मामले मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज सोच समझकर ही धन खर्च करें। स्वभाव में आज कुछ जिद्दीपन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
वृष राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
कर्क राशि
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
सिंह राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: केसरी
कन्या राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशों की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
तुला राशि
आज जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति रह सकती है। सोच को आज अपनी सकारात्मक रखें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
वृश्चिक राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गोल्डन
धनु राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
मकर राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन आप थकावट महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
कुंभ राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
मीन राशि
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर-पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
- ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356




