HomeCrimeबद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ 2...

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर 6.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध ND&PS Act की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीबीएन : नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मानपुरा पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुरा में दबिश दी, जहां गलेंमार्क कंपनी के नजदीक एक सुनसान जगह पर खड़ी स्विफ्ट कार नंबर HP12K-8781 की तलाशी ली।

इस दौरान कार में दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनकी पहचान सरवजीत सिंह उर्फ चीमा (32) पुत्र खुशी राम निवासी गांव किशनपुरा, पोस्ट ऑफिस गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन और देवेंद्र सिंह (30) पुत्र रागुवीर सिंह, निवासी गांव चूंटा, पोस्ट ऑफिस बजरोड़, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  बिना लाइसेंस और नाम के चल रहा था क्लिनिक, पुलिस ने ड्रग विभाग के साथ छापेमारी कर किया सील

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर 6.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध ND&PS Act की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है, ताकि नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सोलन में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौके से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच आगे बढ़ी तो...
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More