HomeAasthaआज का राशिफल: इनके लिए बन रहे धन लाभ के योग, व्यापार...

आज का राशिफल: इनके लिए बन रहे धन लाभ के योग, व्यापार में मुनाफा! जानें कैसा रहेगा 9 दिसंबर का दिन

आज का पंचांग (9 दिसंबर, 2025) तिथि: पंचमी नक्षत्र: अश्लेषा करण: तैतिल पक्ष: कृष्ण योग: ऐंद्र वार: मंगलवार

आज का पंचांग (9 दिसंबर, 2025)
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: अश्लेषा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: ऐंद्र
वार: मंगलवार

आज का शुभ मुहूर्त: 09:40AM–01:29PM
राहुकाल: 02:45PM–04:02PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:52AM–12:33PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छा शक्ति के कारण आज आप भावनात्मक रूप से मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

वृष राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

मिथुन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी को बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मंदिर में जाकर दुर्गा पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 30 अप्रैल 2026: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक जानें राशि का हाल

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कर्क राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: बेसन से बना हलवा कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

कन्या राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 18 दिसंबर, इन जातकों को आज मिलेगा धन लाभ

तुला राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

मकर राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आपका उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : 12 राशियों पर 8 दिसंबर को कैसा रहेगा सितारों का असर! क्या कहती है आपकी राशि?

कुंभ राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।

मीन राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप फ्री रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज किसी दृष्टिहीन की मदद करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More