HomeHimachalChambaप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को DC...

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को DC ने भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सुरक्षा योजनाएं कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करती हैं।

चंबा : डीसी चंबा मुकेश रेपासवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी पत्नी संजीव निवासी गांव कलेला ग्राम पंचायत धीमला के परिवार को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया।

डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सुरक्षा योजनाएं कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करती हैं।

उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रतिवर्ष मात्र 20 रुपये और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 436 रुपये में नामांकन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने सिरमौर में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को सराह और जनसाधारण से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की सुरक्षा बीमा योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।

इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने बताया कि मृतका कविता देवी ने 15 जून 2014 को शाखा राख में अपना बचत खाता खुलवाया था और 8 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन किया था।

26 अगस्त 2025 को क्षेत्र में भारी वर्षा के दौरान घर के समीप चट्टान गिरने से कविता देवी की मृत्यु हो गई थी। मृतका के पति ने बताया कि बैंक द्वारा निर्धारित आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत 3 माह के भीतर उसे यह बीमा राशि प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें:  Weather Update: हिमाचल में मौसम बदलेगा मिजाज, 17-18 को इन क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार

इस दौरान जिला अग्रणी बैंक अधिकारी डीसी चौहान व क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More