HomeAasthaआज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 13 दिसंबर का दिन,...

आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 13 दिसंबर का दिन, शुभ मुहूर्त के साथ जानें दिन को बेहतर बनाने के खास उपाय

आज का पंचांग (13 दिसंबर, 2025) तिथि : नवमी नक्षत्र : हस्त करण : गर पक्ष : कृष्ण योग : आयुष्मान वार : शनिवार

आज का पंचांग (13 दिसंबर, 2025)
तिथि : नवमी
नक्षत्र : हस्त
करण : गर
पक्ष : कृष्ण
योग : आयुष्मान
वार : शनिवार

आज के शुभ मुहूर्त :
• 08:26 am–09:42 am
• 12:15 pm–04:03 pm
राहुकाल: 09:42 am–10:59 pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 am–12:34 pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। मनोरंजन और सौंदर्य में इजाफे पर जरूरत से ज्यादा समय न खर्च करें। ऐसे कार्यों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिनमें युवा लोग जुड़े हों। आज रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपनी छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मोहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृष राशि
आज आप किसी भावनात्मक तरीके से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज किसी को पैसा उधार न दें। आज कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की संभावना है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Shri Renukaji : जरा संभलकर, यहां कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मिथुन राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। घरेलू जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

कर्क राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान में संयम बरतें। आज छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि
आज आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलेगी। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना है। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज अधिक से अधिक काले रंग का प्रयोग करें।

कन्या राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाज़ी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

तुला राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: भोजन करते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा रह सकता है। घरेलू परेशानियों के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज लोगों को समझने में कठिनाई हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 28 July: आज आपकी राशि के लिए क्या है शुभ और किससे रहें सावधान? पढ़ें अपना राशिफल

मकर राशि
आज आपकी आंखों में समस्या हो सकती है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल में आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहें। नए स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

कुंभ राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफ़िज़ूल की यात्राओं से बचें। सभा-समारोह में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

मीन राशि
स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आज आप भावनात्मक रूप से इस्तेमाल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: काले रंग की वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More