- कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और कामकाज में सफलता के योग हैं, तो कुछ को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन राशि तक आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन।
मेष राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत भी है। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : आज जमादार को दान करें।
वृष राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : दूध का तिलक करें।
मिथुन राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : मेहरून | उपाय : गाय की सेवा करें।
कर्क राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आपमें आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज हाथ में सोना पहनें।
सिंह राशि
मातृ पक्ष से आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप उम्मीद पर खरा उतर सकते हैं। आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कोई आपको तोहफा दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और उस जल से बाद में स्नान करें, स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
कन्या राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रगणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।
तुला राशि
आज मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी के साथ आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप समय से काम निपटाकर शाम दोस्तों के साथ बिताने का मन बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपकी कोई बात प्रिय व्यक्ति को नाराज कर सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : नीला | उपाय : श्री गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
कुछ पुराने गलत फैसले आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको न चाहते हुए भी किसी को पैसे उधार देने पड़ सकते हैं। आज आपको नीचा दिखाया जा सकता है। मानसिक शांति भंग हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल और कुछ पैसे चलते पानी में प्रवाहित करें।
धनु राशि
आज यात्रा थकान भरी रह सकती है। आज निश्चित रूप से वित्तीय हालात में सुधार आ सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी व्यक्ति विशेष से हो सकती है। धन खर्च होने की भी संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद संगमरमर से बनी कोई भी चीज दान करें।
मकर राशि
घर पर चल रहे काम के कारण आपका धन काफी खर्च होगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपमें ईर्ष्या की मात्रा अधिक हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | उपाय : कौवे को मीठी रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कई दिनों से अटका कार्य आज पूर्ण होगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर पर जमा कूड़ा बाहर निकालें।