HomeAasthaआज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 18...

आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है 18 दिसंबर, इन जातकों को आज मिलेगा धन लाभ

आज का पंचांग (18 दिसंबर, 2025) तिथि: चतुर्दशी नक्षत्र: अनुराधा करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: धृति वार: गुरुवार

आज का पंचांग (18 दिसंबर, 2025)
तिथि: चतुर्दशी
नक्षत्र: अनुराधा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: धृति
वार: गुरुवार

• आज का शुभ मुहूर्त:
07:13 AM–08:29 AM
11:01 AM–02:49 PM
• राहुकाल: 01:33 PM–02:49 PM
• अभिजीत मुहूर्त: 11:56 AM–12:36 PM
• दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशमिजाज बनाएगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि संभव है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रोमांटिक पलों से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त रखने पर ध्यान देंगे। खान-पान की चीजों में संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य से संबंधित वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धुलारा में आयोजित शिव नुआला में लिया हिस्सा

कर्क राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छाशक्ति मजबूत रहने के बावजूद भावनात्मक रूप से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आज कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

सिंह राशि
आज आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन की उपेक्षा न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हों। अपने प्रिय की ईमानदारी पर संदेह न करें। आपने पिछले दिनों कार्यक्षेत्र में कई कार्य अधूरे छोड़े हैं, जिनका प्रभाव आज दिखाई दे सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में कुछ बादाम प्रवाहित करें।

कन्या राशि
पेचीदा स्थिति में फंसने पर घबराएं नहीं। आज समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। खाने-पीने की चीजों में संयम आवश्यक रहेगा। अनचाहे खर्च होने की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 6 मई 2026: पंचमी तिथि पर सिद्ध योग का संयोग, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

तुला राशि
आज आप किसी की सहायता कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आज कुछ थकान महसूस हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज अपने खराब मूड को वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की सहायता से आप मानसिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं संभव हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज आप किसी से आर्थिक सहायता मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: आज शनि देव की उपासना करें।

धनु राशि
अत्यधिक भोजन से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन लाभ की संभावना है। आज अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल है। दूरसंचार के माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर हरिपुरधार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां भंगायणी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

मकर राशि
बेहतर जीवन के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी वस्तु के खोने की आशंका है। शाम के समय स्वभाव में क्रोध और ईर्ष्या आ सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज गरीबों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

कुंभ राशि
आज आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। धन आगमन की संभावना है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।

मीन राशि
व्यर्थ धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आज किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी वस्तुओं का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More