HomeCrimeसिरमौर में पुलिस ने रिहायशी मकान से पकड़ी चूरापोस्त की बड़ी खेप,...

सिरमौर में पुलिस ने रिहायशी मकान से पकड़ी चूरापोस्त की बड़ी खेप, आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि सिरमौर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस थानों की टीमों के साथ साथ एस.आई.यू. और स्पैशल डिटेक्शन टीमें नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही हैं।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन सेल की टीम ने एक व्यक्ति को 17 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पैशल डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी सुरेंद्र कुमार निवासी गांव भाटांवाली, तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान में दबिश देकर नशे की खेप बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  नेपाल से अफीम की बड़ी खेप लेकर हिमाचल पहुंची महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, प्राइवेट बस में धरे

बता दें कि सिरमौर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस थानों की टीमों के साथ साथ एस.आई.यू. और स्पैशल डिटेक्शन टीमें नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही हैं।

उधर, एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:  चंबा में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More