HomeAasthaसोमवती अमावस्या पर श्री रेणुका जी झील में शाही स्नान, सैकड़ों ने...

सोमवती अमावस्या पर श्री रेणुका जी झील में शाही स्नान, सैकड़ों ने नवाया शीश

नाहन : सोमवती अमावस्या पर जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जहां श्रद्धालुओं ने झील में शाही स्नान की परंपरा निभाई तो वहीं मंदिरों में शीश नवाकर मंगल कामना भी की. दिनभर तीर्थ के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.
शाही स्नान का सिलसिला ब्रह्ममुहुर्त से शुरू होकर दोपहर बाद भी जारी रहा. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मोक्ष की कामना की. वहीं, झील की परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम व माता श्री रेणुका जी मंदिर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया.
उधर, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तीर्थ में स्थित निर्माण आश्रम, सन्यास आश्रम व गायत्री आश्रम में विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया. जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. बता दें कि इस वर्ष की यह आखिरी अमावस्या थी. इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह भी देखा गया.

ये भी पढ़ें:  पच्छाद में पेयजल योजना के पंप उड़ा ले गए अज्ञात शातिर, गांव में गहराया पानी का संकट, ग्रामीणों में खौफ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More