HomeHimachalSirmaurसिरमौर : अब 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के बनेंगे...

सिरमौर : अब 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के बनेंगे आभा कार्ड 

नाहन: जिला सिरमौर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अब 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाएंगे. इसके तहत वो किसी भी पंजीकृत अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे.
सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि कार्ड का पंजीकरण लाभार्थी स्वयं अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप अथवा www.beneficiary.nha.gov.in की वैबसाइट पर किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने से संबंधित वीडियो भी इस वैबसाइट पर उपलब्ध है.
उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी के पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए, जिसमें आयु 70 साल से अधिक हो. साथ ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी लिंक होना चाहिए.
डा. पाठक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई आय सीमा नहीं है. हालांकि, लाभार्थी को घोषणा देनी होती है कि वह केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या कोई भी कैशलेस प्रतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा योजना आंशिक/पूर्ण रूप से सरकार द्वारा वित्त पोषित राज्य/केंद्र/पीएसयू आदि) में लाभार्थी नहीं है, अगर है तो उसका ब्यौरा देना होगा.
उन्होंने जिला के सभी 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों से अपील कि है कि वे सभी अपना आयुष्मान कार्ड बना लें, ताकि जरूरत के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक रमन शर्मा मोबाइल नंबर 9459001304 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:  हरिपुधार के पास निजी बस और पिकअप की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More