HomeAasthaश्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगी...

श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगी अब ये सुविधाएं

नाहन : डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने मंगलवार को श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया. उन्होंने बताया कि maabalasundrijitrust.com वेबसाइट के माध्यम से मां बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्भगृह का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

डीसी ने जानकारी दी कि वेबसाइट के माध्यम से मंदिर न्यास द्वारा दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए यात्री निवास व यात्री भवन में ऑनलाइन माध्यम से कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे के आयोजन की बुकिंग भी की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें:  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गात्ताधार में दो माह से चिकित्सक नहीं: रावत

सुमित खिमटा ने कहा कि श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी मात्रा में दान किया जाता है जो अब ऑनलाइन वेबसाइट में उपलब्ध क्यूआर कोड द्वारा किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि मां बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में मुख्य मंदिर के अतिरिक्त भी ऐसी अन्य जगह है जहां श्रद्धालु घूमने जा सकते है जैसे कि मां ललिता मंदिर, संग्रहालय आदि जिसकी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

डीसी ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से आम जनता को मंदिर न्यास द्वारा करवाए जा रहे जन कल्याण कार्यों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अतिरिक्त वेबसाइट के माध्यम से माता बाला सुंदरी का इतिहास और मंदिर पहुंचने की जानकारी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी.

ये भी पढ़ें:  अर्की अग्निकांड : DC ने दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को दी फौरी राहत

उन्होंने कहा कि किसी सुझाव व शिकायत के लिए लिंक, मंदिर कर्मचारियों के नाम और दूरभाष नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे. इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More