HomeCrimeसिरमौर में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस ने यमुना बैरियर...

सिरमौर में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस ने यमुना बैरियर पर नाकेबंदी कर दबोचे

मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग से कुल 100 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने 2 लोगों को प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम बद्रीपुर चौक पर मौजूद थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर धर्मावाला से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं।

मोटरसाइकिल चालक कृष्ण उर्फ बबलू निवासी शिमला रोड़ नजदीक आईटीआई नाहन और उसके पीछे बैठा व्यक्ति हरिराम निवासी गांव शिरू माइला, कांगटा फेलग आपसी मिलीभगत से काफी समय से नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा करते हैं और काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर में खैर के अवैध कटान की खबर निकली अफवाह, डीएफओ नाहन ने मौके का किया निरीक्षण

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत यमुना बैरियर पर नाकेबंदी कर संबंधित मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका।

मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग से कुल 100 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि आरोपी कृष्ण उर्फ बबलू और हरिराम के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि नशीले कैप्सूलों का यह रैकेट कहां-कहां फैला है और ये दोनों इन कैप्सूलों को कहां से लेकर आए थे और इन्हें कहां बेचने की फिराक में थे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब : दुकान पर भुक्की बेच रहा था ये शख्स, बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दबोचा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More