HomeAccidentमाजरा में सड़क पर पलटी कार, ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, बड़ा...

माजरा में सड़क पर पलटी कार, ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, बड़ा हादसा टला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बीच बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की जाए और नियमित निगरानी बढ़ाई जाए

पांवटा साहिब : माजरा के बीच बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार के चलते एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी बाधित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त पीछे से आ रही कार काफी तेज रफ्तार में थी। चालक संतुलन नहीं बना पाया और सीधे आगे चल रही कार से टकरा गया। इसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में सहयोग किया।

ये भी पढ़ें:  VIDEO : गए थे बिजली की शिकायत का समाधान करने, लोगों ने कर दिया हमला, कपड़े भी फाड़े

हादसे के बाद बीच बाजार में कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि माजरा का बीच बाजार पहले से ही अत्यधिक व्यस्त रहता है। इसके बावजूद कई वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की जाए और नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:  स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतन, आउटसोर्स नियुक्तियों को लेकर CM सुक्खू ने कही ये बड़ी बात
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More