HomeHimachalगणतंत्र दिवस से पहले हिमाचल के 6 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति, बने...

गणतंत्र दिवस से पहले हिमाचल के 6 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति, बने डीआईजी, 3 को आईजी रैंक

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2012 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नत किया है, जबकि 2008 बैच के तीन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2012 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नत किया है, जबकि 2008 बैच के तीन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक 2012 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। इन पदोन्नतियों को राज्यपाल की मंजूरी मिली है और यह आदेश एक जनवरी 2026 से प्रभावी माने जाएंगे। पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13ए के तहत 1,31,100 रुपये से 2,16,600 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  सीबीएसई स्कूलों में दाखिले के मापदंड तय, अंग्रेजी-गणित शिक्षकों की होगी अस्थायी भर्ती

इनमें हिमाचल कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, को प्रोफार्मा आधार पर डीआईजी पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं पांच अधिकारियों को नियमित आधार पर पदोन्नति मिली है। इनमें साइबर क्राइम शिमला के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, द्वितीय आईआरबीएन सकोह (कांगड़ा) के कमांडेंट डॉ. खुशाल चंद शर्मा, शिमला के एसएसपी संजीव कुमार गांधी, पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लीव रिजर्व) के पद पर तैनात डॉ. रमेश चंद्र छाजटा और चतुर्थ आईआरबीएन जंगलबेरी के कमांडेंट डॉ. दिवाकर शर्मा शामिल हैं।

इसके अलावा सरकार ने 2008 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों एस अरुल कुमार, जी शिवकुमार और डीके चौधरी को पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया है। इनमें एस अरुल कुमार और जी शिवकुमार वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, जबकि डीके चौधरी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज दरोह में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें:  घर से काम पर निकला था युवक, रास्ते में पैर फिसलने से खाई में गिरा, गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More