HomeAccidentपांवटा साहिब में ट्रक की टक्कर से कांगड़ा के व्यक्ति की दर्दनाक...

पांवटा साहिब में ट्रक की टक्कर से कांगड़ा के व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरे हादसे में एक गंभीर

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक अन्य बाइक चालक घायल हुआ है। हिट एंड रन के दोनों मामलों में पुलिस ने मौके से फरार संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक अन्य बाइक चालक घायल हुआ है। हिट एंड रन के दोनों मामलों में पुलिस ने मौके से फरार संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला संदीप धीमान निवासी गांव भूपपुर के बयान पर दर्ज हुआ है। पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार भूपपुर में पेट्रोल पंप के समीप वह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, इसी दौरान एक ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक विवेक कुमार (47) पुत्र स्व. कुलदीप चंद निवासी गांव गरली, परागपुर, कांगड़ा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को DC ने भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

दूसरा मामले में राकेश कुमार पुत्र गोपाल निवासी गांव कुंजा मतरालियों के बयान पर दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि गत दिन वह पांवटा साहिब में काम करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे, तभी देवीनगर में शनि मंदिर के पास एक सफेद रंग की ऑल्टो कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में घायल की टांग फ्रैक्चर हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों मामलों में दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से फरार वाहनों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बावड़ी की छत पर श्री रेणुकाजी इलाके के 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More