HomeHimachalSirmaurकलसेर स्कूल में पंडित गणेश नाथ ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण...

कलसेर स्कूल में पंडित गणेश नाथ ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिले

इस अवसर पर स्कूल प्रभारी भानु शर्मा, जेबीटी विनीत शर्मा, एसएमसी प्रधान नरेश ठाकुर सहित एसएमसी के समस्त सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विनीत शर्मा ने पंडित गणेश नाथ और भारत विकास परिषद का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

नाहन : राजकीय प्राथमिक स्कूल कलसेर में बुधवार को एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी पंडित गणेश नाथ शर्मा ने सत्य साईं सेवा समिति और भारत विकास परिषद की ओर से विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, जूते, जुराबें, स्वेटर और कॉपियां वितरित की गईं।

इस मौके पर स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने पंडित गणेश नाथ शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों की जरूरतों को देखते हुए जब पंडित गणेश नाथ से आग्रह किया गया, तो उन्होंने बिना किसी हिचक के तुरंत सहमति दी। उन्होंने उदारतापूर्वक स्कूल बैग और कॉपियां प्रदान कीं, जिससे नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।

ये भी पढ़ें:  मोहल्ला गोविंदगढ़ को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसपी को शिकायत सौंप मांगी कार्रवाई

इस अवसर पर स्कूल प्रभारी भानु शर्मा, जेबीटी विनीत शर्मा, एसएमसी प्रधान नरेश ठाकुर सहित एसएमसी के समस्त सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विनीत शर्मा ने पंडित गणेश नाथ और भारत विकास परिषद का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों ने इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। वहीं, पंडित गणेश नाथ ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:  रंगोली से क्ले मॉडलिंग, भाषण से वाद विवाद तक : 'सृजन' में इन बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More