HomeAccidentपांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर फिर पलटा लोड ट्राला, लगातार बढ़ रहे हादसों...

पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर फिर पलटा लोड ट्राला, लगातार बढ़ रहे हादसों से लोगों में दहशत

आए दिन हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से रेत बजरी से लोड ट्राले हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे हादसों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों में इस बात का खौफ बना हुआ है कि ये ट्राले कभी भी अनियंत्रित होकर दूसरे वाहनों या फिर राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह सवेरे शंभुवाला में गुरुद्वारे के समीप बजरी से लदा एक ट्राला फिर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। घटना सुबह चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, चालक को कोई चोट नहीं आई।

हैरानी इस बात की है कि आए दिन हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से रेत बजरी से लोड ट्राले हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे हादसों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों में इस बात का खौफ बना हुआ है कि ये ट्राले कभी भी अनियंत्रित होकर दूसरे वाहनों या फिर राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिक्कों से तुलवाकर जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं पीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार : रावत

उल्लेखनीय है कि इसी नेशनल हाईवे पर कुछ दिन पहले गोशाला के समीप एक तीखे मोड़ पर बजरी से लदा ट्राला पलट गया था। वह ट्राला कालाअंब की ओर जा रहा था और उसका पिछला हिस्सा अनियंत्रित होकर पलट गया था। ये ट्राला भी कालाअंब की ओर जा रहा था, जो अचानक सड़क किनारे पलट गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार पांवटा-कालाअंब नेशनल हाईवे पर रेत-बजरी से लदे ओवरलोड ट्रालों के खराब होने और दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खजुरना से नाहन की ओर चढ़ाई वाले हिस्से में ऐसे ट्राले अकसर हांफते नजर आते हैं, जिससे वे बीच सड़क पर रुककर जाम का कारण बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  डीसी बिलासपुर को "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025", नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

लगातार हो रहे इन हादसों के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि ओवरलोड ट्रालों पर समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो इस व्यस्त नेशनल हाईवे पर किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More