HomeHimachalHamirpur5 दिन में सुलझाओ सड़क विवाद, एससी आयोग ने मामले का कड़ा...

5 दिन में सुलझाओ सड़क विवाद, एससी आयोग ने मामले का कड़ा संज्ञान लेकर दिए निर्देश

उपमंडल की ग्राम पंचायत नंधन के गांव बल्ह बलेट में अनुसूचित जाति बस्ती की सड़क से संबंधित विवाद का राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है।

भोरंज : उपमंडल की ग्राम पंचायत नंधन के गांव बल्ह बलेट में अनुसूचित जाति बस्ती की सड़क से संबंधित विवाद का राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है।

जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा और शालिनी जमवाल ने टाउन भराड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में गांव बल्ह बलेट के दोनों पक्षों के लोगों से विस्तृत चर्चा की।

दोनों पक्षों से बातचीत के बाद आयोग ने सड़क के विवाद को पांच दिन के भीतर आपसी सहमति से सुलझाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, एएसपी लालमन शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 399858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 7 शतकवीर, भटियात की 109 वर्षीय आशा देवी सबसे उम्रदराज

Latest Articles

Explore More