HomeAccidentतेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से राहगीर की दर्दनाक...

तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से राहगीर की दर्दनाक मौत, चालक फरार

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बंटी को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंडी : जिला मंडी के औट थाना क्षेत्र के तहत नेशनल हाईवे-03 पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थलौट निवासी देशराज अपने चचेरे भाई बंटी के साथ पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दाैरान एक अज्ञात बोलेरो पिकअप ने बंटी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बंटी को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  कमजोर वर्गों का कल्याण, समग्र विकास और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदेश सरकार का लक्ष्य: कुलदीप कुमार धीमान

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार चालक और उसके वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More