HomeWeatherWeather Alert: हिमाचल में करवट लेगा मौसम! इस दिन बारिश व बर्फबारी...

Weather Alert: हिमाचल में करवट लेगा मौसम! इस दिन बारिश व बर्फबारी के आसार

अगले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके विपरीत अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद मौसम करवट लेने वाला है। किसान बागवान भी बारिश की इंतजार में हैं। इस समय गेहूं और जौ आदि फसलों की बिजाई के लिए बारिश की जरूरत है। इसके साथ साथ अन्य नकदी फसलों और सब्जियों के लिए भी किसान बारिश की राह ताक रहे हैं।

इन दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह शाम के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच 4 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, 5 दिसंबर को भी मध्यम ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में केमिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट और आपरेटर के साक्षात्कार 23 को, सैलरी 30 हजार तक

अगले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके विपरीत अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। अधिकतम तापमान की बात करें तो, अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है।

बीते दिन मंडी में छाए घने कोहरे ने जनजीवन खासा प्रभावित किया। राजधानी शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें:  बनिया समाज को फिर मिली सिरमौर भाजपा की कमान, आखिर नई ताजपोशी क्यों बनी चर्चा का विषय

30 नवंबर और 1 दिसंबर को सुबह के समय बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम करवट लेगा। जहां एक ओर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा तो वहीं ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More