HomeAccidentसलानी पुल पर पलटा बजरी से लदा ट्राला, टला बड़ा हादसा, एक...

सलानी पुल पर पलटा बजरी से लदा ट्राला, टला बड़ा हादसा, एक घंटे लगा लंबा जाम

गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई दूसरा वाहन अनियंत्रित ट्राले की चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

कालाअंब : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर वीरवार को बजरी से लदा एक ट्राला सलानी पुल के समीप अचानक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई दूसरा वाहन अनियंत्रित ट्राले की चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद सड़क पर बजरी का ढेर लग गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों तरफा करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।

जाम की वजह के यात्रियों को गर्मी के बीच भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद हाईड्रा क्रैन को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद क्रैन से ट्रक को सड़क से उठाकर किनारे लगाया गया, लेकिन बजरी समय पर न हटाए जाने से वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। गनीमत ये रही कि ट्राला चालक को हादसे में चोटें नहीं आईं।

ये भी पढ़ें:  बागवानी और पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति : हर्षवर्धन चौहान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More