HomeAccident#Sirmaur: बीमारी के उपचार के लिए आई महिला को अज्ञात गाड़ी ने...

#Sirmaur: बीमारी के उपचार के लिए आई महिला को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, गई जान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है.

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. हादसा पांवटा साहिब शहर के बद्रीपुर के समीप पेश आया. मृतक की पहचान गुरदेई देवी (65) पत्नी बोगला राम निवासी गांव बसयोग, ग्राम पंचायत अशयाड़ी, तहसील शिलाई के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार गुरदेई देवी काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी. बीमारी के उपचार के लिए वह अपनी बेटी के पास पांवटा साहिब आ रही थी. इस बीच बद्रीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. महिला को सड़क पर घायल हालत में देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है. हादसे के बाद पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है, ताकि संबंधित वाहन का पता लगाया जा सके.
उधर, आईपीएस अधिकारी एएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. वहीं स्थानीय प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More