HomeHimachalSirmaurबनकला-2 स्कूल में 39 लाख से बने परीक्षा हॉल और लाइब्रेरी कक्ष...

बनकला-2 स्कूल में 39 लाख से बने परीक्षा हॉल और लाइब्रेरी कक्ष का उद्घाटन

नाहन: राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 में मंगलवार को नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित परीक्षा हॉल और लाइब्रेरी के नए कमरे का उद्घाटन किया. इसके बाद विधायक ने स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.
सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं. स्कूल में बने परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लाइब्रेरी के लिए बनाए गए कमरे को जल्द ही उपयोगी पुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री से सुसज्जित किया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है. विधायक ने वार्षिक समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक व सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार भी वितरित किए.
विधायक अजय सोलंकी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहें. इससे पूर्व विधायक का स्कूल में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस मौके पर स्कूल के समस्त स्टाफ समेत अभिभावक भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  40 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने के बाद भी विकास ठप, जिम्मेदारियों से भाग रही कांग्रेस सरकार : बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More