HomeAccidentपांवटा साहिब में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक घायल,...

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक घायल, हायर सेंटर रैफर

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जाए।

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब में हुए एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब में वीरवार रात डंपर की टक्कर से 28 वर्षीय अर्जुन तोमर पुत्र विजय तोमर निवासी विकासनगर, उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जाए।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

लोगों का कहना है कि डंपर चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में खतरनाक तरीके से ओवरटेक करते हैं। इससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है।

उधर, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More