HomeSportsनाहन में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा नेशनल...

नाहन में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा नेशनल खेलने का मौका

प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ियों की करीब 40 टीमें भाग लेंगी।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में 21 और 22 जून को राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में होगी। इसमें प्रदेश भर के महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेने पहुंच रहे हैं।

नाहन में मीडिया से बात करते हुए सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि सिरमौर को राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन ने पूरी कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा करेंगी। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ियों की करीब 40 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। समापन मौके पर एसपी सिरमौर एनएस नेगी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें:  नशे पर सोलन पुलिस का कड़ा शिकंजा, 3 मामलों में 7 तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा-चरस की बड़ी खेप बरामद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More