HomeAccidentसिरमौर में हादसा : पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की...

सिरमौर में हादसा : पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

हादसा रविवार को जोहड़ो क्षेत्र में सामने आया, जहां एक पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। हादसा रविवार को जोहड़ो क्षेत्र में सामने आया, जहां एक पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार जोहड़ो (माजरा) के पास पांवटा साहिब से नाहन की तरफ आ रही एक पिकअप गाड़ी नंबर UK07CD-1542 के चालक तालिब (27) निवासी रानीपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) ने नाहन की तरफ से आ रही कार नंबर UK07BU-0933 को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तुलसी नाम की महिला की मौत हो गई। इस हादसे में पिकअप और कार दोनों के चालक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  पंचायतों के अनुपूरक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, छूटे हुए पात्र मतदाता कर सकते हैं आवेदन

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप चालक तालिब के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More