HomeHimachalSirmaurबाड़थल मधाना स्कूल के लिए 3 प्रवक्ताओं का डेपुटेशन, हफ्ते में 2-2...

बाड़थल मधाना स्कूल के लिए 3 प्रवक्ताओं का डेपुटेशन, हफ्ते में 2-2 दिन देंगे सेवाएं, SMC की मांग पर सरकार ने की तैनाती

शिक्षा विभाग ने बिरला स्कूल से इन प्रवक्ताओं का बाड़थल मधाना के लिए डेपुटेशन किया है।

नाहन : धारटीधार इलाके के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बाड़थल मधाना के लिए सरकार ने 3 प्रवक्ताओं की डेपुटेशन पर तैनाती की है। ये प्रवक्ता हफ्ते में 2-2 दिन स्कूल में अपनी सेवाएं देंगे। इसे लेकर स्कूल शिक्षा डायरेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा विभाग ने बिरला स्कूल से इन प्रवक्ताओं का बाड़थल मधाना के लिए डेपुटेशन किया है। इतिहास विषय की प्रवक्ता को सोमवार और वीरवार को स्कूल में सेवाएं देने के आदेश हुए हैं। इसी तरह राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता मंगलवार और शुक्रवार, जबकि अंग्रेजी के प्रवक्ता को बुधवार और शनिवार को डेपुटेशन पर जाने के आदेश हुए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इन आदेशों की प्रति उपनिदेशक को भेजी है।

ये भी पढ़ें:  Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर डा. हिमेंद्र बाली ने इन आदेशों की प्रति मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये प्रवक्ता निर्धारित किए दिनों के अनुसार बाड़थल मधाना स्कूल में अपनी सेवाएं देंगे। स्कूलों को भी इसकी प्रति भेज दी है।

बता दें कि गत दिनों बाड़थल मधाना स्कूल की एसएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और समाजसेवी एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिमला में मिला था। इसके बाद सरकार ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 3 दिन के भीतर इन प्रवक्ताओं को आगामी आदेशों तक डेपुटेशन पर तैनाती दी है। इसको लेकर एसएमसी ने शिक्षा मंत्री के साथ सरकार का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें:  शिलाई-शिमला बस टाइमिंग पर विवाद, पांवटा साहिब में निजी संचालक पर केस; सरकारी बस रोकने का आरोप

कुलदीप ठाकुर और कमलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस स्कूल में जमा एक और दो को पढ़ाने के लिए एकमात्र हिंदी विषय का ही एक नियमित प्रवक्ता तैनात है। जबकि अन्य विषयों का एक भी नियमित पद नहीं भरा गया है। रिक्त पदों के चलते स्कूल में दूसरे विषय भी शुरू नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रवक्ताओं के डेपुटेशन से बच्चों की पढ़ाई कुछ हद तक सुचारू रहेगी।

उन्होंने बताया कि गत शैक्षणिक वर्ष में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों ने दूसरे स्कूलों में पलायन कर लिया था। बच्चों का दूसरे स्कूलों में पलायन रोकने और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए यहां शिक्षकों के सभी पद नियमित तौर पर भरे जाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:  माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन के इन 3 विद्यार्थियों ने हासिल की ग्रीन बेल्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More