HomeAccidentपांवटा साहिब-कालाअंब NH पर पलटा ओवरलोड ट्राला, बजरी में दबीं कई बाइकें

पांवटा साहिब-कालाअंब NH पर पलटा ओवरलोड ट्राला, बजरी में दबीं कई बाइकें

हादसे के बाद ट्राले में लदी बजरी सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में डेढ़ दर्जन बाइकें आईं। बजरी के ढेर में दबने से बाइकों को भारी नुकसान हुआ है। ये हादसा सुबह करीब 10 बजे फोनिक्स उद्योग के बाहर हुआ। हादसे के बाद रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

कालाअंब : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सलानी पुल के पास बजरी से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्राले में लदी बजरी सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में डेढ़ दर्जन बाइकें आईं। बजरी के ढेर में दबने से बाइकों को भारी नुकसान हुआ है। ये हादसा सुबह करीब 10 बजे फोनिक्स उद्योग के बाहर हुआ।

हादसे के बाद रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर भारी जाम लग गया। करीब एक घंटे तक जाम लगने से वाहन चालकों के साथ साथ यात्रियों और कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को हाइड्रा मशीन से हटाने का कार्य शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुखविंद्र सुक्खू के निर्देश: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को उपलब्ध करवाई जाए गुणवत्तायुक्त दवाइयां

बता दें कि कालाअंब क्षेत्र में बार-बार हो रहे ऐसे हादसो से ओवरलोड ट्रालों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे ट्राले किसके संरक्षण में दौड़ रहे हैं। इन बेलगाम ट्रालों से सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। सैनवाला से लेकर कालाअंब तक नेशनल हाईवे जगह-जगह टूट चुका है।

यही नहीं ऐसे भारी भरकम और ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़कों पर दूसरे वाहनों का चलना भी दुभर हो रहा है।उधर, एसएचओ कुलवंत कंवर ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  रायपुर सहोडा के इन विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान, SBI की आशा स्कॉलरशिप योजना में हर साल मिलेंगे 15 हजार रुपये
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More