HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने तालों सड़क की जर्जर हालत का लिया संज्ञान, विभाग...

विधायक सोलंकी ने तालों सड़क की जर्जर हालत का लिया संज्ञान, विभाग ने तुरंत भेजीं मशीनें, शुरू हुआ काम

सोलंकी ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। सड़क के अलावा विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी अन्य आधारभूत समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को उनके तत्काल निवारण के निर्देश दिए।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को ग्राम पंचायत सेन की सैर के तालों गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

विधायक ने सबसे पहले नाहन से शिवपुरी-तालों सड़क की जर्जर स्थिति का निरीक्षण किया। सड़क की अत्यंत खराब हालत को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इसे जल्द से जल्द इसे दुरुस्त किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में हो रही असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधायक के निर्देश पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो JCB मशीनें मौके पर भेजीं और सड़क की मरम्मत का कार्य तुरंत आरंभ करवा दिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के दैनिक जीवन और क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क दुरुस्त होने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी सड़क का ठीक होना जरूरी है।

सोलंकी ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। सड़क के अलावा विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी अन्य आधारभूत समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को उनके तत्काल निवारण के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  विक्रम कैसल में विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे रोपे

उन्होंने महिला मंडल भवन और सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया और जल्द इसके सुधार का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रेखा भाटिया, उपप्रधान सतिंद्र ठाकुर, संतोष कपूर, महिला मंडल प्रधान पार्वती देवी, उप प्रधान कौशल्या देवी के अलावा प्रमोद कुमार, जसवंत सिंह, यशवंत सिंह, कन्हैया लाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More