होमAccidentहिमाचल के सैनिक स्कूल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

हिमाचल के सैनिक स्कूल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या झुलसने की खबर नहीं है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा स्थित सैनिक स्कूल में मंगलवार दोपहर अचानक आग भड़क गई। करीब एक बजे स्कूल भवन से धुएं के काले गुबार उठते दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं देख लोग स्कूल परिसर के बाहर जमा होने लगे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या झुलसने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि स्कूल में इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए कोई भी छात्र मौजूद नहीं था।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में देवदार के घने जंगल में बना दी 5 किमी लंबी सड़क, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब

बताया जा रहा है कि आग स्कूल के एकेडमिक ब्लॉक में लगी, जहां मरम्मत का काम भी चल रहा था। आग से स्कूल की ऊपरी मंजिल को काफी नुकसान हुआ है। एक कमरे में रखे कई कंप्यूटर समेत अन्य संपत्ति को आग से खासा नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में आग की अलग अलग घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार तड़के सोलन जिले के अर्की बाजार में भी आग लगी थी, जिसमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। वहीं, मंडी जिले के सुंदरनगर में रसोईघर में लगी आग में एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई थी। अब हमीरपुर में सैनिक स्कूल में अग्निकांड की खबर आई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पुलिस ने रिहायशी मकान से पकड़ी चूरापोस्त की बड़ी खेप, आरोपी गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More