HomeHimachalअर्की अग्निकांड : मलबे में मिले और अवशेष, सिलेंडर बरामद, सुरक्षा के...

अर्की अग्निकांड : मलबे में मिले और अवशेष, सिलेंडर बरामद, सुरक्षा के बीच मलबा हटाने का काम जारी

घटनास्थल से कुछ छोटे शारीरिक अवशेष बरामद किए गए हैं, जिन्हें पहचान सुनिश्चित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) भेजा जा रहा है। इसके साथ ही मौके से कुछ गैस सिलेंडर भी मिले हैं।

अर्की : जिला सोलन के अर्की में हुए भीषण अग्निकांड की जांच और राहत कार्य के दौरान नया अपडेट सामने आया है। घटनास्थल से कुछ छोटे शारीरिक अवशेष बरामद किए गए हैं, जिन्हें पहचान सुनिश्चित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) भेजा जा रहा है। इसके साथ ही मौके से कुछ गैस सिलेंडर भी मिले हैं। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भवन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

मंगलवार को एक बार फिर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन को दोबारा शुरू किया गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मलबे में फंसे किसी भी संभावित पीड़ित का पता लगाना और यदि कोई मानव अवशेष शेष हों तो उनकी बरामदगी करना है। राहत कार्य पूरी तरह समन्वय के साथ संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर रेत से भरा ट्राला पलटा, चपेट में आई पार्किंग में खड़ीं 6 बाइकें, मची अफरा-तफरी

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर इस समय SDRF के 10, NDRF के 33 जवान प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स के साथ, होम गार्ड्स के 34 और पुलिस के 35 कर्मी तैनात हैं। टीमें ढहे हुए ढांचों से मलबा और पत्थर सावधानीपूर्वक हटा रही हैं और हर स्तर पर सघन तलाशी ली जा रही है।

रेस्क्यू के दौरान किसी भी तरह की अतिरिक्त ढहने की आशंका से बचने और राहतकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती।

ये भी पढ़ें:  निहोग स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि विनोज शर्मा ने नवाजे होनहार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More