HomeAccidentब्यास में नहाने उतरे चार दोस्त तेज बहाव में बहे, तीन को...

ब्यास में नहाने उतरे चार दोस्त तेज बहाव में बहे, तीन को बचाया गया, एक लापता

जिला हमीरपुर और कांगड़ा की सीमा पर हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

कांगड़ा : ज्वालामुखी क्षेत्र के तहत पंचायत घुरकाल भड़ौली में रविवार को ब्यास नदी में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव में बह गए। जिला हमीरपुर और कांगड़ा की सीमा पर हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। लापता युवक की तलाश जारी है और प्रशासन से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाने की मांग की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। तीन युवकों को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन चौथा युवक पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।

ये भी पढ़ें:  जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने फागू ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

लापता युवक की पहचान अंकित निवासी भगैड़ भड़ोली के रूप में हुई है और उसकी खोजबीन जारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एसडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की है, ताकि नदी में व्यवस्थित सर्च अभियान चलाया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More