HomeRashifalराशिफल 2 मार्च 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा...

राशिफल 2 मार्च 2026 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

आज का पंचांग | 2 मार्च 2026 तिथि: चतुर्दशी नक्षत्र: अश्लेषा करण: वणिज पक्ष: शुक्ल योग: अतिगंड वार: सोमवार

आज का पंचांग | 2 मार्च 2026
तिथि: चतुर्दशी
नक्षत्र: अश्लेषा
करण: वणिज
पक्ष: शुक्ल
योग: अतिगंड
वार: सोमवार
आज का शुभ मुहूर्त:
06:47am-08:14am
09:40am-11:06am
राहुकाल: 08:14am-09:40am
अभिजीत मुहूर्त: 12:10pm-12:56pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकती है। आज शारीरिक मेहनत हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

वृष राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज आप किसी पुराने बीमारी से निजात पा सकते हैं। आज व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें। प्रेम प्रसंग में झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज गणपति जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि
आज आपकी आंखों में समस्या हो सकती है। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का खयाल रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरूनाग ने कमरू घाटी से किया प्रस्थान, 9 दिन चलेगी पैदल यात्रा

सिंह राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। आज आप अपने परिवार वालों को समय दें। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। आज सोच समझ कर निवेश करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: आज खाते समय चांदी का प्रयोग करें।

कन्या राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज बोलते समय ध्यान दें। अनजाने में ही सही पर आप किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

तुला राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूली की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

वृश्चिक राशि
काम के चलते आज आप में नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। स्वभाव में आज चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज किसी पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आज आप आर्थिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: आज शनि देव की उपासना करें।

मकर राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान रह सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: आज अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के पीपलवाला में तीन दिन सजेगा मां मंत्रा देवी का मेला, आदिबद्री से लाई गई थी माता की पिंडी, जानें क्या है मंदिर का इतिहास

कुंभ राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशों की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्य क्षेत्र पर आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष भी रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More