HomeAccidentहिमाचल में सड़क पर पलटी HRTC की बस, 19 यात्रियों को मामूली...

हिमाचल में सड़क पर पलटी HRTC की बस, 19 यात्रियों को मामूली चोटें

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में HRTC की बस पलटने से 19 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसा सरयांज के समीप पेश आया।

गनीमत ये रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ब्रैक फेल होने से ये दुर्घटना हुई। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसा आज सुबह हुआ।

जानकारी के अनुसार शिलघाट से शिमला जा रही एचआरटीसी बस नंबर एचपी 03 बी-6202 सरयांज के पास अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें:  चंबा में HRTC की चलती बस की अचानक फेल हुई ब्रेक, सवार थे 50 यात्री, मची अफरा-तफरी

अर्की पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। घायलों को तुरंत एंबुलेंस में अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एसएचओ पीएस अर्की भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त बस में 30-32 यात्री सवार थे। इनमें 19 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का अर्की अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More