HomeCrimeसिरमौर : किराये के मकान में चल रहा था ये अवैध कारोबार,...

सिरमौर : किराये के मकान में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पुलिस ने किए 2 काबू

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरूवाला संतोषगढ़ में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति के मकान में किराये का कमरा लेकर रह रहे दो लोगों से 19.864 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद की।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस एक के बाद एक कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने चूरापोस्त की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरूवाला संतोषगढ़ में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति के मकान में किराये का कमरा लेकर रह रहे दो लोगों से 19.864 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद की।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

आरोपियों की पहचान मुकुल कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी गांव नंवा खैरी, डाकघर अलीपुरा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) और मनोज कुमार पुत्र मैनपाल निवासी गांव मोहम्मदपुर गुर्जर, डाकघर गंगोह, तहसील नकुड, जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) के तौर पर हुई है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नशे की खेप किराये के मकान के भीतर पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अब स्वदेशी केंचुए बनाएंगे जैविक खाद, 2 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी रहेंगे जिंदा, और भी कई खूबियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More