HomeAccidentगैस सिलेंडरों से लोड एलपी सनौरा-नेरीपुल सड़क पर पलटी, टला बड़ा हादसा

गैस सिलेंडरों से लोड एलपी सनौरा-नेरीपुल सड़क पर पलटी, टला बड़ा हादसा

पुलिस के अनुसार एलपी गाड़ी नंबर एचपी 12क्यू-2195 बद्दी स्थित प्लांट से रसोई गैस लेकर रोहड़ू जा रही थी। जघेड़ नाले पर लगी पुलिया को पार करते समय गाड़ी अचानक स्किड होकर नीचे पलट गई।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में सनौरा–नेरीपुल सड़क पर जघेड़ नाले के पास वीरवार को रसोई गैस सिलेंडरों से भरी एक एलपी गाड़ी पुलिया से नीचे पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में लदे गैस सिलेंडर नाले में बिखर गए। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

पुलिस के अनुसार एलपी गाड़ी नंबर एचपी 12क्यू-2195 बद्दी स्थित प्लांट से रसोई गैस लेकर रोहड़ू जा रही थी। जघेड़ नाले पर लगी पुलिया को पार करते समय गाड़ी अचानक स्किड होकर नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के दौरान कोई सिलेंडर बलास्ट नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब :  1.054 किलोग्राम भुक्की सहित एक धरा, रात्रि गश्त पर थी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वाहन चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई हैं। पुलिस थाना राजगढ़ में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More