HomeAccidentसिरमौर में हादसा : पिकअप खाई में गिरने से 26 साल के...

सिरमौर में हादसा : पिकअप खाई में गिरने से 26 साल के युवक की गई जान, चालक घायल, बैक करते वक्त गिरा वाहन

हादसा उस समय हुआ जब पिकअप को मोड़ने की जगह न मिलने पर चालक वाहन को करीब 50 मीटर पीछे नाले की ओर बैक कर रहा था और अचानक पिकअप सड़क से नीचे गिर गई।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई थाना क्षेत्र के मंगताडी में पिकअप दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप को मोड़ने की जगह न मिलने पर चालक वाहन को घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे नाले की ओर बैक कर रहा था और अचानक पिकअप सड़क से नीचे गिर गई।

मृतक की पहचान रमेश कुमार(26) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चचराडा, डाकघर शिरी क्यारी, तहसील शिलाई जिला सिरमौर के रूप में हुई है, जबकि चालक विपिन कुमार(25) पुत्र लाल सिंह निवासी गांव चचराडा, शिरी क्यारी घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार विपिन कुमार अपनी पिकअप नंबर HP85-2604 को गांव मंगताडी में मोड़ने के लिए स्थान न होने के कारण घटनास्थल से लगभग 50 मीटर पीछे नाले से बैक कर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : सुरेश कुमार

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई में वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More