HomeHimachalएआई समिट में भारत की उपलब्धियों से दुनिया प्रभावित, विपक्ष का प्रदर्शन...

एआई समिट में भारत की उपलब्धियों से दुनिया प्रभावित, विपक्ष का प्रदर्शन चिंताजनक : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की उपलब्धियों और नेतृत्व की सराहना कर रहा है, तब कुछ विपक्षी तत्वों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन नगर के बूथ नंबर 43 व 44 के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास विला-राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 131वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बार के मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को रमजान और होली की शुभकामनाएं देते हुए कई प्रेरणादायक विषयों पर संवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत में आयोजित विश्वस्तरीय एआई समिट की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से भारत की प्राचीन पांडुलिपियों, संस्कृत ग्रंथों और ऐतिहासिक पुस्तकों को विश्व के सामने नए स्वरूप में प्रस्तुत करने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से सुश्रुत संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों वर्ष पहले भारत ने चिकित्सा और शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में जो ज्ञान विकसित किया, उसे अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ के 'राजा' और हिमाचल के पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री विजेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन, दौड़ी शोक की लहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की उपलब्धियों और नेतृत्व की सराहना कर रहा है, तब कुछ विपक्षी तत्वों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं विपक्ष की मानसिकता को दर्शाती हैं और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं।

डॉ. बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार प्रशासनिक और वित्तीय मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 1500 से अधिक स्कूल बंद कर दिए और हाल ही में 150 स्कूल और बंद किए गए, जबकि कई कॉलेजों को मर्जर के नाम पर समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें:  एक फरवरी से शुरू होगा BPL सर्वे का चौथा चरण, तीन चरणों में 59,829 परिवार सूची में शामिल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली बिलों में भारी वृद्धि ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। नए मीटर लगने के बाद लोगों को असामान्य रूप से अधिक बिल मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। साथ ही एंट्री टैक्स, डीजल के दाम और बस किराए में वृद्धि से महंगाई और बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्ज लेकर खर्च किए और अब उसका बोझ जनता पर डाला जा रहा है। कहा, प्रदेश की जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरणा लेकर संगठन को और मजबूत करें और जनसेवा के कार्यों को तेज करें।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 8 मई को होगा आयोजन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More