HomeAccidentअनियंत्रित होकर खाई में लुढ़का टिप्पर, चालक ने कूदकर बचाई जान

अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़का टिप्पर, चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक अनियंत्रित होने के बाद खाई के बीच फंस गया। यदि ट्रक यहां से नीचे गिरता को नुकसान ज्यादा हो सकता था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे।

नाहन : जिला सिरमौर में बारिश के बीच सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। सड़कों पर थोड़ी सी चूक हादसों की वजह बन रही है। गत रात्रि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया।

गनीमत ये रही कि चालक को हादसे में चोटें नहीं आई। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा कमरऊ के खजियार के समीप पेश आया।

जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर एचपी 71ए-1892 खजियार में एनएच-707 से बाहर हो गया, जिसमें वाहन मालिक दिनेश नेगी निवासी शिलाई अकेला ही सवार था। ट्रक अनियंत्रित होने के बाद खाई के बीच फंस गया।

ये भी पढ़ें:  अवैध खनन के खिलाफ चला सिरमौर पुलिस का अभियान, 41 टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त, काटे चालान, मचा हड़कंप

ट्रक यहां से नीचे गिरता को नुकसान ज्यादा हो सकता था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की रिपोर्ट हल्का पटवारी ने जिला आपदा प्रबंधन सिरमौर को भेजी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More